Home Shorts Post Subscriptions Signin
Notifications
Description
मुरादाबाद के बुध बाजार में एक मोमबत्ती फैक्ट्री मे
0
Likes
117
Views
9 days ago
Ago
मुरादाबाद के बुध बाजार में एक मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग इतनी तेज थी कि कई जिलों से दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। संकरी गलियों के बीच घंटों तक रेस्क्यू और आग बुझाने का अभियान चलता रहा। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसएसपी सतपाल अंतिल पूरी रात मौके पर डटे रहे और राहत कार्य की निगरानी करते रहे। बुध बाजार में देर रात मोमबत्ती फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और एहतियात के तौर पर गैस सिलेंडर भी सुरक्षित जगह पहुंचा दिए सूचना मिलते ही मुरादाबाद के अलावा रामपुर और संभल से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कुल 16 फायर टेंडरों की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया गया। संकरी गलियों की वजह से दमकल की गाड़ियों को दूर खड़ा करना पड़ा और करीब 700 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाकर आग बुझाई गई इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसएसपी सतपाल अंतिल लगातार मौके पर मौजूद रहे। पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम ने मिलकर आसपास के मकानों को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Comments • 0
No comments yet

मुरादाबाद के बुध बाजार में एक मोमबत्ती फैक्ट्री मे

@Mohammad Rafi  · 117 views · 9 days ago more...
B
117 views
Comments • 0
No comments yet
U
Bhojpuri song 4:53
B
Bhojpuri song
Blogger 376 views 01 Apr 2026
B
Blogger
376 views
Bhojpuri song 3:01
M
Bhojpuri song
Mahendra 381 views 04 Apr 2026
M
Mahendra
381 views
ganesha bhajan singer jugal agrawal 7:55
P
ganesha bhajan singer jugal agrawal
Pradeep Singh 436 views 25 Jun 2026
bhole ke nagriya Singer Ruchi mundra 4:57
P
bhole ke nagriya Singer Ruchi mundra
Pradeep Singh 382 views 25 Jun 2026